Surya Nutan Saur Chulha By Indian Oil। सूर्य नूतन सौर चूल्हा। सूर्य नूतन चूल्हा प्राइज। सूर्य नूतन चूल्हा इंस्टालेशन। सोलर पॅनल। सूर्य नूतन चूल्हा कीमत
दोस्तों, भारत देश की प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक कंपनी इंडियन ऑयल ने देश के लोगों के लिए एक प्रोडक्ट लाँच किया है। जिसका उपयोग प्रमुखतासे रसोई में होनेवाला है।इंडियन ऑइल कंपनीने सूर्य नूतन नाम से एक सौर ऊर्जा पर चलनेवाला चूल्हा लाँच किया है। इस सौर चूल्हे की काफी सारी खूबियां है जो आगे हम आपको विस्तारसे बतायेंगें। बढ़ती हुई महंगाई और लगातार बढ़ते रसोई गैस की कीमते आम आदमी के लिये मुश्किले बढ़ती जा रही है।आम जनता के लिए रसोई गैस की बढ़ती कीमतों की वजह से खाना पकाना महंगा हो गया है। लेकिन इस समस्या समाधान देश की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी इंडियन ऑयल लेकर आई है।
कंपनीने सूर्य नूतन नाम से एक सौर उर्जा पर चलनेवाला चूल्हा पेश किया है। जिसे आसानी से घरके अंदर इस्तेमाल किया जा सकता है। दोस्तों, इस आर्टिकल में आज हम आपको इस सूर्य नूतन सौर चूल्हे के विषय में सम्पूर्ण जानकारी देंगे जैसे यह सौर चूल्हा कैसे काम करता है।इंडियन ऑयल कंपनी ने चूल्हे की कीमत क्या तय है। इस सौर चूल्हे का प्रोडक्शन। चूल्हे का कमर्शियल मॉडल कब लाँच होगा इस तरह की सभी जानकारी मिलेगी इसलिये पढ़ना जारी रखे।
{tocify} $title={Table of Contents}
सूर्य नूतन चुल्हा क्या है ? और कैसे काम करता है ?
इंडियन ऑयल कंपनीने ऐसा प्रोडक्ट लाँच किया है।जिसकी वजहसे आम आदमी को बार-बार रसोई गैस सिलेंडर भरवाने के झंझटसे मुक्ति मिल सकती है। ये सौर चूल्हा आपके लिये साल के बारा महीने और दिनके 24 घंटे रसोइ के लिए उपलब्ध होगा। इस सौर चूल्हे की खास बात है की इसे घरके अंदर इस्तमाल किया जा सकेगा और इस चूल्हे को रात में भी प्रयोग किया जा सकता है। इस सौर चूल्हे के बारे में आइये हम जानेंगे की यह कैसे काम करता है। इस सूर्य नूतन चूल्हे को किचन में रखा जायेगा और बाहर इन्स्टाल किये हुए सोलर पॅनल से इस चूल्हे को केबल के जरिए जोड़ा जायेगा। इस व्यवस्था में सोलर पॅनल को घरके छत पर इनस्टॉल करना होता है।
![]() |
Surya Nutan Solar Chulha |
- इस व्यवस्था में सोलर पॅनल सूर्य के प्रकाश को ग्रहण करके उर्जा में बदलेगा जो केबल जरिये चूल्हे तक पहुचेगी इस प्रक्रिया में थर्मल बॅटरी जिसमे सौर उर्जा स्टोर होती रहेगीजिसकी वजहसे इस चूल्हे को बिना धुप के समय और रात में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।इस सूर्य नूतन चूल्हे का प्रयोग करके चार लोगों के परिवार के लिये संपूर्ण दिन का भोजन बनाया जा सकता है। जैसे सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन और रात का खाना बहोत आसानी के साथ बनाया जा सकता है।
Surya Nutan Highlights
नाम | सूर्य नूतन |
---|---|
निर्माण और विकसित | इंडियन ऑयल कार्पोरेशन |
कीमत | 18,000/- रुपये से 30,000/- रुपये के बिच |
उद्देश्य / लाभ | एलपीजी इंधन पर निर्भरता में कमी लाना, स्वच्छ उर्जा को बढ़ावा देना, पर्यावरण प्रदुषण में कमी लाना |
इंधन | सौर उर्जा |
सोलर पॅनल की जानकारी
सूर्य नूतन चूल्हा विशेषताएं
माननीय प्रधानमंत्रीजी
व्दारा हमारी रसोई को बिजली देने के लिए मिली एक व्यवहारिक प्रेरणा के अनुसरण में,
इंडियन ऑयल तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक संपूर्ण स्वदेशी सोलर
कुक टॉप सूर्य नूतन विकसित किया है
केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप पूरी के आवास पर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह, वणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश, आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री कौशल किशोर, उत्तर प्रदेश के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश खन्ना, इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्री श्रीकांत माधव वैद्य, इंडियन ऑयल के निदेशक (आरएंडडी) डॉ. एस.एस.वि. रामकुमार, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रमुख पत्रकारों के उपस्थिति में ''सूर्य नूतन'' कूक टॉप का प्रदर्शन किया गया।आईओसी के निदेशक (आरएंडडी) एस.एस.वि. रामकुमार ने कहा की इस सौर चूल्हे का नाम ‘’सूर्य नूतन’’ रखा गया है।
सूर्य नूतन चूल्हे को खरीदने के खर्च के अलावा यह चूल्हा एक निम्नतम रखरखाव वाला उपकरण है।इसके रखरखाव पर कोई खर्च नहीं है। इस सौर चूल्हे को पारंपरिक जीवाश्म इंधन के विकल्प के रूप में देखा जा सकता है। इस सूर्य नूतन चूल्हे की विशेषता है की इस चूल्हे को दुसरे सौर कूकर की तरहा डायरेक्ट सूर्य प्रकाश में रखनेकी जरुरत नहीं है।इस सूर्य नूतन चूल्हे को फरीदाबाद में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसंधान एवं विकास विभाग ने विकसित किया है।
अग्निपथ योजना
सूर्य नूतन चूल्हे की मुख्य विशेषताएं
- सूर्य नूतन चूल्हा सूर्य प्रकाश के माध्यम से चार्ज करते समय ऑनलाइन कूकिंग मोड़ प्रदान करता है। जो इस चूल्हे की दक्षता को अधिकतम करता है और इस माध्यम से सूर्य प्रकाश उर्जा का सर्वाधिक उपयोग सुनिश्चित करता है।
- सूर्य नूतन चूल्हा एक स्थानपर स्थापित किया जा सकता है और रिचार्जेबल, हमेशा उपलब्ध कूकिंग प्रणाली बनती है।
- यह सूर्य नूतन चूल्हा इंडियन ऑयल के अनुसंधान एवं विकास केंद्र, फरीदाबाद व्दारा डिजाईन और विकसित एक पेटंट प्रोडक्ट है।
- यह सौर चूल्हा हायब्रिड मोड़ पर भी काम करता है, इसका मतलब की सौर उर्जा और सहायक उर्जा स्त्रोत दोनों पर एकसाथ काम कर सकता है। इस कारण सूर्य नूतन चूल्हा सभी मौसमो के लिए एक विश्वसनीय भोजन पकाने का उपकरण और समाधान बनता है।
- सूर्य नूतन चूल्हे का इन्सुलेशन डिजाईन विकिरण और प्रवाहकीय गर्मी के नुकसान को काम करता है। सूर्य नूतन चूल्हा अभी वर्तमान में तिन अलग अलग मॉडलो में उपलब्ध है।
- सूर्य नूतन चूल्हे का प्रीमियम मॉडल एक चार लोगों के परिवार का पुरे दिन का भोजन बना सकता है।
सूर्य नूतन चूल्हे की कीमत
- सूर्य नूतन चूल्हे को शुरुआती दौर में लगभग देश के साठ जगहों पर आजमाया गया है। वर्तमान में इस सूर्य चूल्हे का शुरुआती मॉडल पेश किया गया है। और इस सूर्य चूल्हे का कमर्शियल मॉडल आना बाकि है। इस सूर्य नूतन चूल्हे की लाइफ दस वर्ष की बताई गई है।
- आईओसी कंपनी के अनुसार इस सूर्य चूल्हे की आनेवाले समय में कमर्शियल लाँचिंग होगी, कंपनीने कहा है की इस सौर चूल्हे की कीमत 18,000/- रुपये से 30,000 रुपये हो सकती है।सरकार व्दारा इस पर सबसिडी मिलेगी, इस कारण इस सौर चूल्हे की कीमत 10,000/- रुपये से 12,000/- रुपये रह जायगी और आनेवाले समय में इस चूल्हे का प्रोडक्शन बढाया जायेगा जिससे इस चूल्हे की कीमतों में कमी आएगी और ये आम जनता के पहुंच में आएगा।
- सरकार का कहना है की इस चूल्हे की प्रोडक्शन में निजी क्षेत्र की भी रूचि दिखाने की उम्मीद है इस सौर चूल्हे की मुख्य विशेषता यह है की आपको सिर्फ एक बार खर्च करना है और फिर दस सालों तक फ्री भोजन बनाने के लिए उपयोग करना है।
- इस सूर्य नूतन चूल्हे की खास बात यह है की अगर आपके घर में एक साल में 6 से 8 एलपीजी सिलेंडर की खपत होती है, तो अगर सूर्य नूतन चूल्हा 12 से 15 हजार में आएगा। इसकी भरपाई 1 से 2 वर्ष में ही हो जाएगी, इस सौर चूल्हे की कीमत 12 हजार से शुरू होगी।
- इस सूर्य नूतन चूल्हे का उपयोग साल के हर मौसम में किया जा सकता है। इसका मतलब सर्दियों में या बारिश के मौसम में जब आसमान में सूरज कम दिखाई देता है।
- सूर्य नूतन चूल्हा किसीभी डोमेस्टिक उपकरण की तरह पूर्णताः सुरक्षित है।
- सूर्य नूतन चूल्हा एक मॉड्यूलर प्रणाली है और इस आवश्यकता के अनुसार विभिन्न आकारों में डिजाईन किया जा सकता है।
सूर्य नूतन कूक टॉप प्रणाली का उद्देश्य
सौर उर्जा और पवन उर्जा जैसे शक्तिशाली और आसान और फ्री में उपलब्ध होनेवाले विकल्प होते हुए भी उन्हें स्वीकार करने में कठिनाई होती है।क्योंकि उनके पास जीवाश्म इंधन के समान स्थिरता और विश्वसनीयता नहीं है।जीवाश्म इंधन सस्ते है।और हमारे आसपास लंबे समय से उपलब्ध है। और हमें यह लगता है की यह हमेशा उपलब्ध रहने वाले है। लेकिन देखा जाये तो हम जीवाश्म इंधन के उपयोग से होनेवाले गंभीर हानिकारक प्रभावों से भलीभांति अवगत है। जीवाश्म इंधन के उपयोग से ग्रीनहाउस जैसी गैसे निकलती है जो जलवायु परवर्तन का एक प्रमुख कारण है। अगर हम अपने ग्रह के वातावरण को प्रदूषित होनेसे बचाना चाहते है।तो हमें अक्षय उर्जा का हमारे जीवन में उपयोग बढ़ाना होगा। हमारी सरकारने इसका सूर्य नूतन कूक टॉप के रूप में बढ़िया उदहारण पेश किया है।
- भारतदेश वर्तमान में अपनी एलपिजी आवश्यकताओं का पचास प्रतिशत आयात करता है। सूर्य नूतन कूक टॉप में इतनी क्षमता है। की ये हमारी उर्जा सुरक्षा के परिदृश्य को बदल सकता है। साथ ही इसमे कार्बनडाई ऑक्साइड का उत्सर्जन काफी कम मात्रा में होता है।जिसके कारण प्रदुषण कम होता है, और नागरिकों को पारंपरिक इंधन की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अत्यधिक उतार-चढाव की चिंता करने की जरुरत नहीं।
- सूर्य नूतन चूल्हे का उद्देश है स्वच्छ उर्जा को बढ़ावा देना जिससे पर्यावरण प्रदुषण को नियंत्रित करने में मदत होगी। जीवाश्म इंधन पर होनेवाला खर्च कम होगा और उर्जा की खपत भी कम होगी।
निष्कर्ष :-
FAQ
Q. सूर्य नूतन क्या है और
कैसे काम करता है ?
सूर्य नूतन एक चूल्हा है जो सौर उर्जा पर चलता है, सूर्य नूतन चूल्हे को इंडियन ऑयल के रिसर्च एंड डेवलपमेंट केंद्र फरीदाबाद व्दारा डिजाईन और विकसित किया गया है। सूर्य नूतन कूक टॉप का उपयोग सभी मौसमों और ऋतू में किया जा सकेगा।इस प्रणाली में छत पर लगाये गए सोलर पॅनल से एक केबल के जरिये सूर्य नूतन चूल्हा जोड़ा जायेगा और इसी केबल के जरिये सूर्य नूतन चूल्हा उर्जा ग्रहण करेगा जिसे खाना बनाने के काम लाया जा सकेगा।इस प्रक्रिया में थर्मल बॅटरी उपयोग होता है जिसमे सौर उर्जा स्टोर होती है। इस बिना धूप के समय और रात में भी प्रयोग किया जा सकेगा।
Q. सूर्य नूतन कूक टॉप की
कीमत क्या है ?
प्राथमिक सूचना के मुताबिक सूर्य नूतन कूक टॉप के आरंभिक मॉडल प्रस्तुत किया गया है। इसका कमर्शियल मॉडल जल्द ही लाँच होगा, प्रारंभ में इस सूर्य चूल्हे की कीमत 18,000/- रुपये से 30,000/- रुपये के बिच होगी।सरकार व्दारा इस सूर्य नूतन चूल्हे पर सबसिडी दी जा सकती है, जिसके बाद इसकी कीमत काफी कम हो सकती है।
Q. सूर्य नूतन कूक टॉप
कौनसी कंपनी बनाती है ?
सूर्य नूतन चूल्हे को इंडियन ऑयल के रिसर्च एंड डेवलपमेंट केंद्र फरीदाबाद व्दारा डिजाईन और विकसित किया गया है जो एक पेटंट उत्पाद है।
Q. सूर्य नूतन चूल्हे को
निर्माण और विकसित करने का उद्देश्य क्या है ?
इंडियन ऑयल कंपनी व्दारा सूर्य नूतन चूल्हे को डिजाईन और विकसित किया गया है।जिसका उद्देश्य है जीवाश्म इंधन पर हमारी निर्भरता कम करना जिसका मतलब एलपीजी के उपयोग में कमी लानाऔर नागरिकों को बढ़ती हुईं जीवाश्म इंधन अंतर्राष्ट्रीय कीमतों से आज़ादी दिलाना।सूर्य नूतन से स्वच्छ उर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे पर्यावरण प्रदुषण नियंत्रण करने में मदत होगी।घरेलु इंधन पर होनेवाले खर्च में कमी आएगी उर्जा की खपत भी कम होगी जिसे अन्य डेवलपमेंट कार्यो में उपयोग कर सकते है।